Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MCD Bypolls 2025 : दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर 30 नंवबर को होंगे उपचुनाव, नतीजे 3 दिसंबर को

MCD Bypolls 2025 : दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर 30 नंवबर को होंगे उपचुनाव, नतीजे 3 दिसंबर को

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग (Delhi State Election Commission) ने नगर निगम दिल्ली (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले उप-चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन वार्डों में मतदान 30 नवंबर को संपन्न होगा, जिसके बाद मतगणना की जाएगी। यह उप-चुनाव (MCD Bypolls) उन सीटों पर हो रहा है जहां हाल ही में पार्षद या तो इस्तीफा दे चुके हैं या फिर अन्य कारणों से पद रिक्त हुए हैं।

पढ़ें :- दिल्ली-NCR में प्रदूषण संकट पर SC की सख्त टिप्पणी, कहा-'बंद कीजिए नौ टोल प्लाजा'

दिल्ली नगर निगम उप चुनाव (Delhi Municipal Corporation Bypolls ) के लिए नामांकन 10 नवंबर से शुरू होंगे वहीं मतदान 30 नवंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा इसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

इस 12 वार्डों में उप चुनाव होंगे

शालीमार बाग

अशोक विहार

चाँदनी चौक

चाँदनी महल

द्वारका – बी

दिचाऊं कलां

नारायणा

संगम विहार – ए

दक्षिण पुरी

ग्रेटर कैलाश

विनोद नगर

चुनाव का पूरा कार्यक्रम

नोटिफिकेशन और नामंकन – 3 नवंबर

नामांकन भरने की अंतिम तारीख- 10 नवंबर

नामांकन की जांच – 12 नवंबर

नामांकन वापस लेने की तारीख – 15 नवंबर

मतदान – 30 नवंबर 2025 (रविवार) सुबह 7.30 से 5.30 बजे तक

मतगणना – 3 दिसंबर 2025

 

Advertisement