नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच आज अहम मुलाकात हुई। इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को शांत, संयमित और प्रभावशाली बताया है। साथ ही, यह भी कहा कि मैं उनके जैसा नहीं हूं। दरअसल, जी-7 समिट में एक वर्किंग लंच में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। वहीं, ट्रंप ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए उनकी तारीफ की। हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं, और आपके साथ होना बहुत अच्छा लग रहा है’।
पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?
ट्रंप से मिलकर पीएम मोदी ने कहा, आप जानते हैं कि Maritime Trade की दुनिया में भारत के लाखों नाविक अपनी सेवाएं दे रहे है। मैं समझता हूं कि उनकी सुरक्षा भी उतना ही महत्वपूर्ण है। साथ ही कहा, हम आशा करते हैं मिडिल ईस्ट में शांति बनेगी। हम और आप सभी सहमत हैं कि होर्मुज का खुला होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है।
इससे पहले मंगलवार को, फ्रांस के एवियन में G7 Summit के आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया था। ट्रंप और मोदी ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया, लेकिन पहले जैसी गर्मजोशी देखने को नहीं मिली थी। दूसरे कार्यकाल में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहे हैं। ट्रंप भारत के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं। पहले टैरिफ लगाया और फिर ऑपरेशन सिंदूर पर भारत को चुभने वाले बयान दिए। इससे दोनों के बीच संबंधों में खटास आई है।