Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Meghalaya BJP Candidates List: BJP ने 60 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, देखिए लिस्ट

Meghalaya BJP Candidates List: BJP ने 60 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, देखिए लिस्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Meghalaya BJP Candidates List: मेघायल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसी महीने यानी फरवरी के अंत में यहां पर चुनाव होने हैं। ऐसे में गुरुवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।

पढ़ें :- कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को...पीएम मोदी का अखिलेश-राहुल पर निशाना

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा और मेघालय इकाई के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

पढ़ें :- आज राजनीति विकासवाद की हो गई है, पहले वोट और जाति-धर्म की होती थी...जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

बता दें कि, मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। मतगणना दो मार्च को की जाएगी। बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 47 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे महज दो ही सीट पर जीत मिली थी।

Advertisement