Metro Viral video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। यहां मेट्रो में सीट को लेकर दो लोगो में जमकर लात घूसे चले।
पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज
गाजियाबाद मेट्रो में सीट को लेकर चले लात-घूंसे pic.twitter.com/tnreZ2nME1
— Priya singh (@priyarajputlive) August 23, 2024
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो बैग मेट्रो में नीचे गिरा पड़ा है। वहीं दो लोग आपस में बुरी तरह से आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनो ने एक दूसरे की शर्ट का कॉलर पकड़ा हुआ है। जबकि कई यात्री दोनो के बीच बचाव करने की भी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। लेकिन फिर भी दोनो में से कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं है। दोनो एक दूसरे को पीटने में लगे है।
पढ़ें :- जिस हादसे की खबर दिखाने पहुंचा था NBC का हेलिकॉप्टर, उसी में गई 3 जानें: पायलट और पत्रकार की भी मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेट्रो में सीट को लेकर दोनो के बीच मारपीट हुई।यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है, हालांकि यह वायरल वीडिये कब और कहां कहा है इसकी पुष्टि पर्दाफाश.कॉम नहीं करता है।