नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद इंदौर जिले के महू इलाके में देर रात जमकर बवाल मचा। जीत के बाद महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस में पथराव और आगजनी की गई। उपद्रव करने वाले अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है
असमाजिक तत्वों ने लोगों पर की पत्थरबाजी
बता दें कि जैसे जश्न की रैली एक मस्जिद के पास पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान वहां खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। कई दुकानों में आग लगा दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो से पहचान कर 13 लोगों को हिरासत में लिया है।
हिंदू जागरण मंच ने आज किया बाजार बंद का आह्वान
उपद्रव के बाद पूरी रात कलेक्टर और पुलिस अधिकारी संवेदनशील इलाकों में पैदल घूमकर स्थिति को कंट्रोल करने में लगे रहे। सुबह शहर में स्थिति सामान्य रही, बाजार भी खुले। इधर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने पथराव के विरोध में आज बाजार बंद का आह्वान किया है। उपद्रव की जानकारी मिलने के बाद महू सैन्य छावनी क्षेत्र में सेना भी अलर्ट हो गई थी। इसके बाद सेना की एक क्विक रिस्पॉन्स टीम विवाद वाले स्थान पर पहुंच गई थी। पुलिस के साथ सेना के जवान भी रात में चौराहों पर तैनात रहे।
पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक