Michelle O’Neill : उत्तरी आयरलैंड (Northern Ireland) में शनिवार को राष्ट्रवादी नेता मिशेल ओ’नील को प्रांतीय सरकार की पहली प्रधानमंत्री बनाया गया है। सिन फेन की मिशेल ओ’नील ने उत्तरी आयरलैंड की पहली राष्ट्रवादी प्रथम मंत्री नियुक्त होने के बाद इतिहास रच दिया है। राजनीतिक दल सिन फेन की नेता मिशेल ओ’नील उत्तरी आयरलैंड की प्रांतीय सरकार की फर्स्ट मिनिस्टर बनी हैं। उन्हें प्रोग्रेसिव आयरिश रिपब्लिकन की एक नई पीढ़ी का प्रतीक माना जाता है। मई, 2022 में चुनावों के बाद आए नतीजे में उनकी पार्टी ब्रिटिश क्षेत्र की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। नील को युवाओं के बड़े वर्ग का समर्थन मिला था।
पढ़ें :- भारतीय मूल के तुषार कुमार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, महज 23 साल की उम्र में बने एल्सट्री और बोरेहमवुड के मेयर
ओ’नील उत्तरी आयरलैंड के प्रथम मंत्री बनने वाले पहले आयरिश राष्ट्रवादी हैं। आयरलैंड गणराज्य की स्वतंत्रता के बाद, 1921 में उत्तरी आयरलैंड को यूके के एक संघवादी, प्रोटेस्टेंट-बहुल हिस्से के रूप में स्थापित किया गया था। समझौते के तहत एक पक्ष दूसरे की सहमति के बिना शासन नहीं कर सकता। ओ’नील को डीयूपी पार्टी की नेता और प्रथम उप मंत्री (उप प्रधानमंत्री) एमा लिटिल-पेनगेली के साथ सत्ता साझा करनी होगी।