Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर–सोनौली हाइवे पर कार में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

गोरखपुर–सोनौली हाइवे पर कार में मिला अधेड़ का शव, इलाके में सनसनी

– फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

पढ़ें :- महराजगंज: दोमुहान घाट में तैनात महिला एसएसबी जवान के पति ने दो बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

पीपीगंज। गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पीपीगंज बाईपास को पुराने मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क रास्ते पर एक लावारिस कार से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच में लगाई गई है।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सिल्वर रंग की कार (UP 56 BA 0015) सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। कार की पिछली सीट पर करीब 40–45 वर्षीय व्यक्ति का शव मुंह के बल पड़ा मिला। कार महराजगंज जिले की बताई जा रही है।

पुलिस ने कार के भीतर से प्लास्टिक का गिलास, बर्गर, नमकीन और शराब की बोतल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार फरेंदा की ओर से आई थी और मृतक ने यहीं शराब का सेवन किया होगा। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

हालाँकि, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं पाई गई, लेकिन पुलिस को शक है कि कार में उसके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे, जो घटना के बाद उसे पीछे की सीट पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस सभी संभावनाओं—

हत्या,

साजिश,

या अत्यधिक शराब सेवन के बाद हृदयाघात

—के आधार पर जांच कर रही है।

सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है और मामले के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

Advertisement