Middle East Tensions : ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय तनाव को कम करने करने के लिए पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की पहल की है। इसलिए तनाव कम करने को लेकर चर्चा करने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्री इस्लामाबाद में एकजुट हो रहे है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती और तुर्किए के विदेश मंत्री हकन फिदान 29 मार्च को इस्लामाबाद पहुंचे।
पढ़ें :- US-Iran War Ceasefire : ईरान, बोला- हम फिर से दोहराते हैं कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य मार्ग दुश्मन के लिए रहेगा बंद, ट्रंप के साथ नहीं चल रही है कोई बातचीत
विदेश मंत्रियों की पाकिस्तान में इस बैठक के दौरान ईरान पर US-Israeli War के बीच इलाके में चल रहे तनाव को कम करने की कोशिशों समेत कई मुद्दों पर गहरी बातचीत होगी।
पाकिस्तान की ओर से शनिवार को जारी एक प्रेस रिलीज में विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार के बुलावे पर सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद (Prince Faisal bin Farhan Al Saud), तुर्किए के विदेश मंत्री हकन फिदान (Hakan Fidan) और मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती (Dr. Badr Abdelati) 29 मार्च से 30 मार्च तक इस्लामाबाद आएंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “पाकिस्तान सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र जैसे भाईचारे वाले देशों के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। यह दौरा आपसी हितों के कई क्षेत्रों में इन देशों के साथ पाकिस्तान के सहयोग और तालमेल को और मजबूत करने का मौका देगा।”
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araqchi) से बात की। दोनों नेताओं ने बदलते क्षेत्रीय हालात और चल रहे विकास पर बात की। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, डार ने डी-एस्केलेशन की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि हमेशा चलने वाली शांति के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी ही एकमात्र सही रास्ता है।