1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. तेल संकट के बीच भारत के पड़ोसी देश का बड़ा फैसला , लगाया स्मार्ट लॉकडाउन! दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी रोक…

तेल संकट के बीच भारत के पड़ोसी देश का बड़ा फैसला , लगाया स्मार्ट लॉकडाउन! दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी रोक…

तेल के संकट (Oil Crisis) को देखते हुए पाकिस्तान सरकार (Government of Pakistan) ने पूरे देश में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) लगाया, जिसके तहत पूरे पाकिस्तान (Pakistan) में अगले आदेश तक शनिवार आधी रात रात 12 बजकर 1 मिनट से रविवार 11 बज कर 59 तक स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) रहेगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। तेल के संकट (Oil Crisis) को देखते हुए पाकिस्तान सरकार (Government of Pakistan) ने पूरे देश में स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) लगाया, जिसके तहत पूरे पाकिस्तान (Pakistan) में अगले आदेश तक शनिवार आधी रात रात 12 बजकर 1 मिनट से रविवार 11 बज कर 59 तक स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) रहेगा। स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown)  के तहत शनिवार और रविवार को बाज़ार, दुकानें बंद रहेंगी, मोटरवेज़ और हाईवेज बंद रहेंगे। साथ ही शादी ब्याह भी नहीं हो सकेंगे। अगले आदेश तक शनिवार-रविवार का ये स्मार्ट लॉकडाउन (Smart Lockdown) जारी रहेगा और 4-5 अप्रैल से इसकी शुरुआत होगी।

पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी

पाकिस्तान में ऊर्जा और ईंधन बचाने के उद्देश्य से सप्ताह में दो दिन का ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, लेकिन अभी इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। पाकिस्तानी स्थानीय मीडिया आज टीवी के अनुसार, संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने बताया कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में लॉकडाउन को लेकर एक नोटिफिकेशन सर्कुलेट हो रहा है, जो कि फर्जी है।

पाकिस्तान में लगेगा स्मार्ट लॉकडाउन

अताउल्लाह तारड़ ने आगे बताया कि ये नोटिफिकेशन फर्जी है। संघीय सूचना मंत्री के मुताबिक, इस नोटिफिकेशन में बताया गया था कि बिजली और ईंधन बचाने के लिए हफ्ते में दो दिन का स्मार्ट लॉकडाउन लागू करने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिन्हें आजाद कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान की सरकारों को भी भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रांतों की सहमति के बाद एक औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

पढ़ें :- ‘तुम्हारी बेटी को मार डाला है’… औरैया में पत्नी की हत्या के बाद पति ने ससुर को खुद बताया राज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...