Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Akanksha Puri के बर्थडे पर मीका सिंह ने किया धमाल, पार्टी की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

Akanksha Puri के बर्थडे पर मीका सिंह ने किया धमाल, पार्टी की रोमांटिक तस्वीरें वायरल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: रियलिटी शो मीका दी वोटी (Mika di vote) का स्वयंवर जीतने के बाद आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) काफी चर्चा में आ गई हैं। मीका सिंह (Mika Singh) ने शो में अपनी दुल्हन बनाने के लिए आकांक्षा (Akanksha Puri) का हाथ थामा था और इसके बाद कपल को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

इसी बीच हाल ही में मीका सिंह (Mika Singh) ने आकांक्षा के बर्थडे पर मुंबई में शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट (birthday party host) की, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक होते नजर आईं। पार्टी इनसाइड (Party Inside) तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मीका सिंह (Mika Singh) ने आकांक्षा का हाथ थामकर उनका बर्थडे केक काटा और फिर अपने हाथों से उन्हें खिलाया भी। इसके बाद सिंगर ने एक्ट्रेस के साथ जबरदस्त पोज भी दिए और माइक थामकर स्वयं गर्लफ्रेंड के लिए गाने भी गाए।

पढ़ें :- Mala Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का निधन

इस दौरान लाइम ग्रीन ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लगी, जबकि मीका सिंह ब्लैक आउटफिट में परफेक्ट दिखे। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा पुरी 12 सालों से एक दूजे के अच्छे दोस्त हैं। ‘मीका दी वोहटी’ स्वयंवर में आकांक्षा को चुनकर सिंगर ने उन्हें अपनी जीवनसाथी के रूप में चुना। हालांकि कपल ने अभी तक शादी नहीं रचाई है, लेकिन अपनी फोटोज को लेकर जरूर चर्चा में रहते हैं।

Advertisement