लखनऊ। मिल्कीपुर उपचुनाव (Milkipur By-Election) पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय (Mata Prasad Pandey) का कहना है कि भाजपा सरकार जानती है कि वह चुनाव हार चुकी है। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए वह लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है, उन्हें धमका रही है और कुछ पोलिंग बूथों से हमारे पोलिंग एजेंटों को भगा रही है।
पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना
उन्होंने कहा कि यह सब लोकतंत्र के खिलाफ है। बूथ नंबर 2 पर पोलिंग स्टाफ मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उतारकर उनके पहचान पत्र से उनकी पहचान कर रहा है। इसके जरिए वह दबाव बना रहे हैं। पुलिस प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर रहा है और डीएम, एसडीएम, एसपी सभी सरकार की तरफ से किसी भी तरह से उस सीट को जीतने की कोशिश कर रहे हैं।