लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई दी। सीएम ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को भी बधाई दी।
पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू
दिल्ली विधान सभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधान सभा उप चुनाव का परिणाम झूठ एवं लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत है… pic.twitter.com/714Q9fIzzZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 8, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई! यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों, सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला
मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई!
यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा,…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 8, 2025
सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन! जय श्री राम!