Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आ रहा MIVI का पहला स्मार्टफोन, जानें- भारत में कितनी होगी कीमत

स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आ रहा MIVI का पहला स्मार्टफोन, जानें- भारत में कितनी होगी कीमत

By Abhimanyu 
Updated Date

Smartphones under ₹15,000 : MIVI भी भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लाकर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। कम्पनी के आगामी फोन कुछ दिन पहले ही Flipkart पर स्पॉट हुआ था। अब इस डिवाइस के लिए माइक्रोसाइट भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है। इस बीच, MIVI के नए फोन की कीमत को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

पढ़ें :- एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

MIVI स्मार्टफोन को लेकर यह कन्फर्म हो गया है कि यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर चलेगा। इस डिवाइस को गोल कोनों वाले ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाने का टीज़र जारी किया गया है। जल्द ही इसकी लॉन्च की तारीख के ऐलान की उम्मीद है। इसके साथ ही अपने पहले स्मार्टफोन के खास फीचर्स के बारे में भी टीज़र जारी करना शुरू कर सकती है। एक रिपोर्ट की मानें तो MIVI के पहले स्मार्टफोन की संभावित कीमत भारतीय बाज़ार में 15,000 रुपये से कम होगी।

बता दें कि यह कम्पनी देश में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले किफायती ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। पिछले कुछ महीनों में, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Ai+ और Boltt जैसे कई नए ब्रांड आए हैं। वहीं, MIVI भी मार्केट में एंट्री करने की तैयारी में है। ये नए ब्रांड ऐसे खरीदारों को टारगेट कर रहे हैं जो मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, क्योंकि मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों की वजह से बड़े ब्रांड्स के लिए बजट सेगमेंट में कीमतें बनाए रखना मुश्किल हो गया है।

Advertisement