Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दही से बने ‘फेश पैक’ में तीन चीजों को मिलाकर चेहरे पर करे इस्तेमाल और पाएं त्वचा की रंगत में निखार

दही से बने ‘फेश पैक’ में तीन चीजों को मिलाकर चेहरे पर करे इस्तेमाल और पाएं त्वचा की रंगत में निखार

By Sushil Sah 
Updated Date

Skin Care: आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में प्रदूषण के कारण चेहरे की खोई चमक वापस पाने के लिए लोग आमतौर पर महंगे पार्लर और फेसियल ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। हालांकि, त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, दही त्वचा की रंगत निखारने और चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है।

पढ़ें :- आप भी चेहरे पर नैचुरल ग्लो पाने की चाह रखते हैं, तो घर पर बनाएं यह हर्बल सोप

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं (Dead skin) को हटाकर प्राकृतिक निखार (Natural radiance) लाता है। स्किन केयर एक्सपर्ट्स के अनुसार, दही में तीन खास चीजों को मिलाकर एक जादुई फेस पैक तैयार किया जा सकता है, जो केवल 15 मिनट में चेहरे पर प्राकृतिक निखार ला सकता है।

इन 3 चीजों को मिलाकर बनाएं ‘ग्लो पैक’

चेहरे पर तुरंत चमक लाने के लिए दही के साथ इन सामग्रियों का मिश्रण सबसे अच्छा माना जाता है—

त्वचा विशेषज्ञों ने इस Homemade Face Pack को लगाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करने की सलाह दी है—

पढ़ें :- उबलते पानी में गिरी पत्तियों से शुरू हुआ सफर, जानिए कैसे चीन की एक खोज बनी दुनिया की पसंदीदा पेय

पेस्ट तैयार करें: एक साफ कटोरी में दो चम्मच ताजा दही लें। फिर इसमें बेसन, शहद और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें।

फेस वॉश: इस फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को माइल्ड क्लींजर या कच्चे दूध से अच्छी तरह साफ कर लें।

अप्लाई: इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर ऊपर की ओर (Upward Direction) में लगाएं और आंखों के संवेदनशील हिस्से को छोड़ दें।

समय अवधि: पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें जिससे त्वचा पोषक तत्वों को अच्छी तरह से सोख ले।

क्लींजिंग: जब पैक सूख जाए उसके बाद हाथों में थोड़ा पानी लें और चेहरे की मसाज करते हुए हल्के हाथों से इसे सामान्य पानी से धो लें।

पढ़ें :- रात के बचे चावल में सूजी मिलाकर आसानी से तैयार करें नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी अप्पे
Advertisement