आइजोल। मिजोरम (Mizoram) की राजधानी आइजोल (Aizawl) के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई (Mine Collapsed) है। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई है। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का जल स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है।
पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात
भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हुनथर (Hunter) में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 (National Highway-6) पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया। बारिश के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।