नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली के जवाहर भवन, में आयोजित ‘राष्ट्रीय मनरेगा मजदूर सम्मेलन’ में सभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, मनरेगा ने गरीबों को अधिकार दिया था। इसके पीछे की सोच थी कि जिसे भी काम की जरूरत हो, वो सम्मान के साथ काम मांग सके। वहीं, मनरेगा को पंचायती राज के तहत चलाया जाता था। मनरेगा में लोगों की आवाज थी, उनका अधिकार था-जिसे नरेंद्र मोदी खत्म करने में लगे हैं। इससे पहले मोदी सरकार किसानों के खिलाफ काले कानून लेकर आई थी, जिसे किसानों ने रोक दिया। जो अन्याय किसानों के साथ किया गया था, वही अब मजदूरों के साथ किया जा रहा है।
पढ़ें :- पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व पर फिर मंथन, दिल्ली में खरगे-राहुल संग हुई अहम बैठक, राजा वड़िंग के भविष्य पर सस्पेंस बरकरार
राहुल गांधी ने आगे कहा, कुछ साल पहले BJP ने ‘तीन काले कृषि कानून’ लाकर किसानों पर आक्रमण किया था लेकिन किसानों और हम सबने नरेंद्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया। अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है। दिल्ली की केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। BJP शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा। केंद्र सरकार ही तय करेगी कि कब कहां काम होगा, किसको कितनी मजदूरी मिलेगी। जो अधिकार मजदूरों को मिलते थे, अब वह ठेकेदारों को मिलेंगे। BJP की विचारधारा है कि देश का धन, संपत्ति चुने हुए हाथों में हो और वही लोग इस देश को चलाएं। BJP चाहती है कि देश का पूरा धन अमीरों के हाथ में चला जाए, ताकि गरीब, दलित और आदिवासी लोग उनपर निर्भर हो जाएं और उनकी बात मानें।
VB-GRAM-G जुमला है,
गरीबों के हक़ पर हमला है। pic.twitter.com/hXBOwtkIDz— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 22, 2026
पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
उन्होंने आगे कहा, BJP चाहती है कि देश से लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ का कॉन्सेप्ट खत्म हो जाए। ये लोग आजादी से पहले वाला हिंदुस्तान फिर से लाना चाहते हैं। BJP वाले डरपोक लोग हैं, इन्हें रोकने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना होगा। जिस दिन हम सभी साथ आ गए, उस दिन नरेंद्र मोदी को पीछे हटना पड़ेगा और मनरेगा फिर से बहाल हो जाएगा।