Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार ने गेहूं और चना समेत 6 फसलों पर बढ़ाई MSP, किसान होंगे मालामाल

मोदी सरकार ने गेहूं और चना समेत 6 फसलों पर बढ़ाई MSP, किसान होंगे मालामाल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) की बुधवार को हुई बैठक में किसानों के लिए कई अहम फैसले लिये गए हैं। आज की बैठक में किसानों के लिए रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए एमएसपी (MSP) को लेकर भी फैसला लिया है। बता दें कि केंद्र सरकार (Central Government) ने 2025-26 के लिए रबी विपणन सत्र (Rabi marketing season for 2025-26) में 6 फसलों के लिए एमएसपी अधिसूचित किया है।

पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी

इन फसलों की बढ़ी एमएसपी

गेहूं – 2275 रुपये से 2425 रुपये।

जौ – 1850 रुपये से 1980 रुपये।

चना – 5440 रुपये से 5650 रुपये।

पढ़ें :- बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन...चंद्रशेखर का बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार

मसूर – 6425 रुपये से 6700 रुपये।

रेपसीड/सरसों – 5650 रुपये से 5950 रुपये।

कुसुम – 5800 रुपये से 5940 रुपये।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि फसलों की एमएसपी पर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक का इजाफा किया गया है। वहीं फसलों की मार्जिन लागत में भी 50 फीसदी का इजाफा किया गया।

पढ़ें :- ⁠भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव
Advertisement