पटना। बिहार के नवादा जिले में दबंगों ने एक दलित टोला के घरों को आग के हवाले कर दिया है। दबंगों ने पहले फायरिंग की और फिर पेट्रोल छिड़ककर सभी घरों में आग लगा दी है। गांव वालों का कहना है कि करीब 80 घरों को जला दिया गया है। इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पढ़ें :- लोकसभा में बोले पीएम मोदी— हालात चिंताजनक, 41 देशों से तेल आयात, 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित लौटे
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी,बिहार में आपकी डबल इंजन पॉवर्ड सरकार में दलितों के घर जला दिए गए है। यह भारत देश की ही घटना है। कृपया इस मंगलराज पर दो शब्द तो कह दीजिए कि यह सब प्रभु की मर्जी से हो रहा है इस पर NDA के बड़बोले शक्तिशाली नेताओं का कोई वश नहीं है।
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि यह भी बता दीजिए कि बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री ने महीनों से बोलना बंद कर रखा है। वो न मीडिया से बात करते हैं और न ही पब्लिक से? वो जो भी बोलते हैं वो अधिकारियों का ही लिखा हुआ बोलते हैं, क्योंकि जब वह स्वयं क्या बोलते हैं तो कहीं से कहीं और कुछ से कुछ बोलने लग जाते है शायद इसलिए ही यह पाबंदी लगायी गयी है। उन्होंने कहा कि NDA को बिहार की नहीं बल्कि अपराधियों की चिंता है।
बिहार में महा जंगलराज, महा दानवराज, महा राक्षसराज : तेजस्वी
पढ़ें :- अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने पर पवन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, भोजपुरी स्टार को राज्य महिला आयोग ने थमाया नोटिस
महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज!
नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग।
नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 18, 2024
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी पर रिवोल्यूशनरी गार्ड का पलटवार, 'होर्मुज़ का रास्ता अब सिर्फ दुश्मनों के लिए है बंद
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बीते बुधवार को इसी घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! बताया था। कहा था कि नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।