Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कहा-मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कहा-मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को गले भी लगाया। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, मोहम्मद दीपक ने एकता, भाईचारे और हिम्मत की वो मिसाल पेश की है-जो देश के हर युवा को अन्याय और नफरत के खिलाफ लड़ने का हौसला देगा। दीपक ‘मोहब्बत की दुकान’ के योद्धा हैं- पूरे देश को इन पर गर्व है।

पढ़ें :- Video-षड्यंत्र पर किसी को रोने की आवश्यकता नहीं, रोती महिला भक्त को शंकराचार्य ने समझाया, रोना तब जब आपका गुरु निकल जाए गड़बड़

दरअसल, कोटद्वार पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरे विवाद के बीच मोहम्मद दीपक चर्चा में आया था। मामले में तब और तूल पकड़ा जब राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया। वहीं, इसको लेकर जमकर उत्तराखंड में राजनीति भी हुई थी, जिसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य विपक्ष के नेताओं ने मोहम्मद दीपक का साथ दिया था।

वहीं, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मोहम्मद दीपक ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उसने कहा कि, राहुल गांधी जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है। राहुल जी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे।

पढ़ें :- महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो...कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
Advertisement