Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Moradabad News: तेंदुएं का आतंक, खेत में काम कर रहे किसान पर हमला, कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Moradabad News: तेंदुएं का आतंक, खेत में काम कर रहे किसान पर हमला, कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में छजलैट के नक्शनदाबाद गांव में शुक्रवार की देर रात वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ लिया। लगातार कांबिंग करने के बाद 14 घंटे के अंदर वन विभाग के हाथ सफलता लगी।

पढ़ें :- सोनौली:भाजपा नेता प्रेम जायसवाल बने मनोनीत सभासद,बर्तन गली में उमड़ा जनसैलाब

रेस्क्यू कर तेंदुएं को डियर पार्क ले जाया गया है। तेंदुए को जंगल में छोड़ने की अनुमति लखनऊ से मिल गई है। तेंदुए को टीम नजीबाबाद डिवीजन में उत्तराखंड के बॉर्डर के जंल में छोड़कर आएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार की सुबह नक्शनदाबाद के रहने वाले सुरेश के खेत पर दलवीर काम कर रहा था। इस दौरान तेंदुएं ने उस पर हमला कर दिया था। दलवीर को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर वन विभाग की टीम ने भी तेंदुएं को पकड़ने के लिए दोपहर करीब दो बजे पिंजरा लगा दिया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम ने रातभर गांॉ में कांबिग की। गांव स्थित नहर के पाइप में तेंदुआ छिप कर बैठाथा। नहर के एक भाग पर पिंजरा लगाकर वन विभाग ने देर रात ढाई बजे के करीब उसे पकड़लिया।

नक्शनदाबाद में मजदूर पर हमला करने के बाद वन विभाग ने खेत में पिंजरा लगाया था। इसके बाद टीमन ने गांव में ही डेरा डाल दिया। टीम ने रातभर जंगल क्षेत्र में कांबिग की। इसके बाद एक बजे ग्रामीणों को घर जाने को बोल दिया गया। टीम के साथ कुछ ही लोग थे। इस दौरान ढाई बजे के करीब नहर के पाइप में तेंदुआ बैठा मिल गया। जिसकी वजह से वह पकड़ा गया।

पढ़ें :- NZ vs SA 2nd T20I : न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी: साउथ अफ्रीका को 68 रन से रौंदा, सीरीज में 1-1 से बराबरी

डीएफओ सूरज ने बताया कि देर रात पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया गया। तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसकी उम्र करीब छह साल है। तेंदुए को जंगल में छोड़ने की अनुमति लखनऊ से मिल गई। टीम नजीजाबाद डिवीजन में उत्तराखंड के बॉर्डर के जंगलों में चोड़ने जा रही है।

 

Advertisement