Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Morning breakfast: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें यह बेहतरीन सूजी रोल की रेसिपी, झटपट बनकर होगी तैयार

Morning breakfast: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें यह बेहतरीन सूजी रोल की रेसिपी, झटपट बनकर होगी तैयार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रोज रोज वही चीजों को ब्रेकफास्ट में खा खाकर बच्चे बोर हो गए हैं। तो आज हम आपको सूजी से एकदम अलग और टेस्टी नाश्ता बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे बच्चे और बड़े दोनो की बड़े चाव से खाएंगे। आप इसे बच्चों को लंच में भी पैक कर सकती हैं। बहुत ही कम समय में तैयार हो जाता है और वो भी बिना किसी झंझट के। तो चलिए जानते हैं सूजी रोल बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सूजी रोल बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

1 कप सूजी
आधा कप दही
आधा कप पानी
स्वादानुसार नमक
1 टेबलस्पून ऑयल
स्टफिंग बनाने के लिए आलू
फ्राई करने के लिए तेल

सूजी रोल बनाने का ये है तरीका

सूजी रोल बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में सूजी डालें और उसमें दही, नमक और थोड़ा सा पानी मिक्स कर घोल बना लें। इसमें कलर के लिए 1 पिंच हल्दी भी डाल सकते हैं। इसे 20 मिनट के लिए फूलने के लिए रख दें।अब जो भी स्टफिंग पसंद हो आलू, पनीर या किसी दूसरी सब्जी की वो तैयार कर लें। स्टफिंग में अपने हिसाब से मसाले और हरा धनिया, हरी मिर्च काटकर डाल लें। स्टफिंग में गाजर, बीन्स, मटर जैसी सब्जियों का भी उपयोग कर सकते हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

जब सूजी फूल जाए तो उसमें थोड़ा तेल डालें और मिक्स कर लें। अब किसी नॉन-स्टिक तवे पर भी तेल लगाएं और सूजी के घोल को फैलाकर पैनकेक जैसी शेप दें। अब इसे पलट दें और फिर सिकी हुई साइड में स्टफिंग भरें और इसे रोल की तरह से फोल्ड करते जाएं।

अब एक पैन में ऑयल गर्म करें और उसमें रोल को हल्का सुनहरा होने शैलो फ्राई करें। आप चाहें को इन्हें बिना फ्राई किए भी खा सकते हैं। अब रोल को पसंदीदा शेप में काट लें। आप इन्हें बिना काटे भी खा सकते हैं। सूजी रोल को हरी चटनी या सॉस के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

 

Advertisement