Bangalore Murder: बेंगलुरु के एक OYO होटल में शुक्रवार को महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। मृतका का हत्या उसका बॉयफ्रेंड निकला, जो उससे 8 साल छोटा है। पुलिस ने दो दिन बाद मामले में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने महिला की इसलिए हत्या की, क्योंकि वह दोस्ती खत्म करना चाहती थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें :- India 2026-27 Home Season Schedule : घर पर 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 T20I खेलेगा भारत, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 33 साल की हरिनी के रूप में हुई है। महिला शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। आरोपी का नाम यशस (25) है, जोकि एक टेक्नीशियन है। दोनों के बीच आठ साल का अंतर है। पूर्णा प्रजना लेआउट में एक OYO होटल के कमरे में यशस ने हरिनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर 17 बार चाकू से वार किए। सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
इस मामले में डीसीपी साउथ लोकेश बी जगलासर का कहना है कि 6 और 7 जून की रात को सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या की जानकारी मिली थी। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से जानते थे। महिला दोस्ती को खत्म करके खुद को उससे दूर करना चाहती थी। इस बात को लेकर आरोपी ने गुस्से और ईर्ष्या के कारण महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।