Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP Municipal Election Results Live : रीवा में 24 साल बाद महापौर की कुर्सी कांग्रेस के हाथ

MP Municipal Election Results Live : रीवा में 24 साल बाद महापौर की कुर्सी कांग्रेस के हाथ

By संतोष सिंह 
Updated Date

MP Municipal Election Results Live : मध्यप्रदेश के रीवा में 24 साल बाद बुधवार को आए नतीजे में कांग्रेस का महापौर बना है। अजय मिश्रा बाबा रीवा महापौर चुनाव जीत गए हैं। रीवा में 1995 में पहली बार नगर निगम के चुनाव हुए। तब पार्षदों ने कांग्रेस के अमीरुल्ला खान को पहला महापौर चुना। वे 1997 तक इस कुर्सी पर रहे। इसके बाद कांग्रेस की सावित्री पांडेय कुछ समय के लिए और फिर कमलजीत सिंह डंग शासन से मनोनीत महापौर रहे।

पढ़ें :- अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी प​रिवार ने कश्मीर का नुकसान किया : जेपी नड्डा

1998 में भाजपा के राजेंद्र ताम्रकार को पहली बार जनता ने सीधे महापौर चुना। उनके बाद 1999 में आशा सिंह, 2005 में वीरेंद्र गुप्ता, 2010 में शिवेंद्र सिंह पटेल और 2015 में ममता गुप्ता ने महापौर का चुनाव जीता। यानी 1998 से जनता महापौर चुन रही है और हर बार भाजपा का ही महापौर बना है। यह पहला मौका है जब जनता ने अजय मिश्रा के तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार को अपना महापौर चुना है।

रीवा की नगर निगम परिषद में भाजपा नंबर 1 पार्टी

रीवा में भले ही कांग्रेस का महापौर बना हो, उसे परिषद में पूरी तरह बहुमत नहीं मिला है। 45 में से कांग्रेस के 17 प्रत्याशी ही जीते हैं। भाजपा के 18 और निर्दलीय 10 प्रत्याशी जीतकर पार्षद बने हैं।

पढ़ें :- Tirupati Laddu Row : आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 'सर पूरा देश आपकी ओर देख रहा है...'
Advertisement