नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडिया आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश नवीन जयहिंद का है। वीडियो में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का जिक्र किया है, जिसमें उन्होने दावा किया है कि सांसद को मुर्गा बना कर पिटाई की गई थी और यह पिटाई दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास शीशमहल में हुई थी। इस दौरान वहां कई नेता उपस्थित थे और सांसद चड्ढा के आंख में चोट भी आई थी, जिसका ईलाज कराने वह इंग्लैंड गए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने राज्यसभा में न बोलने देने पर AAP को दी चेतावनी, कहा- मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी समझने की भूल न करें
आम आदमी पार्टी के हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो लगभग दो मिनट का है। वीडियो में नवीन जयहिंद दावा कर रहे है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पिटाई की गई थी। यह पिटाई दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास शीशमहल में हुई थी। नवीन ने वीडियो में यह भी कहा है कि, जिस दौरान पिटाई हो रही थी, उस समय वहां पर आम आदमी पार्टी के चार वरिष्ठ नेता भी वहां मौजूद थे। नवीन दावा करते हुए कहा कि इस मारपीट के दौरान ही सांसद राघव चड्ढा के आंखों में चोट लगी थी, जिसका उपचार कराने के लिए वह इंग्लैंड गए थे, लेकिन अफवाह फैला दी गई थी कि वह हनीमून मनाने इंग्लैंड गए है। उन्होने कहा कि सांसद राघव चड्ढा को यह सब बाते सभी को बतानी चाहिए। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बरी संख्या में लोग नवीन की आलोचना कर रहे है।
राघव चड्ढा पर AAP के पूर्व नेता नवीन जयहिंद का विस्फोटक बयान
– केजरीवाल के शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटे गए थे Raghav Chadha
बिना प्रमाण के ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा होता तो AAP राघव को RS में उपनेता न बनाती pic.twitter.com/CmzaYU9GHq
पढ़ें :- 'चीनी के घोल को फ्रूट जूस बताकर बेच रहे...' राज्यसभा में राघव चड्ढा ने पूछा- झूठे विज्ञापन रोकने के लिए क्या कर रही सरकार?
— Abhay Pratap Singh (बहुत सरल हूं) (@IAbhay_Pratap) April 3, 2026
बता दे कि नवीन जयहिंद 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े थे। वह आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। इसके साथ ही उन्हे हिरयाणा से पार्टी की कमान सौपी गई थी और उन्हे प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया था। बीते सन 2022 में पार्टी में आपसी मतभेद के कारण नवीन जयहिंद ने त्याग पत्र दे दिया था।
क्या है पूरा मामला:
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीब माने जाते है। अरविंद केजरीवाल ने उन्हे राज्यसभा से सांसद भी बनाया था और राघव चड्ढा को पार्टी ने संसद के ऊपरी सदन में उपनेता पद भी दिया था। कुछ दिनों पहले ही पार्टी ने उन्हे राज्यसभा से उपनेता के पद से हटा दिया गया है। पार्टी के इस फैसले के बाद सांसद राघव चड्ढा ने अपना एक वीडियो शेयर कर अपनी बात भी रखी थी। उन्होने कहा कि मेरी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। मैं फिलहाल शांत नदी की तरह हूं, लेकिन ज़रूरत पड़ी तो बाढ़ भी बन सकता हूं। सांसद राघव चड्ढा के इस वीडियो पर सांसद संजय यादव ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने से डरते है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांढा ने कहा कि राघव चड्ढा तुम पीएम मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो और तुम डरे हुए हो।