1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. भारतीय खिलाड़ियों की खास प्रतिभा पर टिकी है नई पंजाब किंग्स: रिकी पोंटिंग

भारतीय खिलाड़ियों की खास प्रतिभा पर टिकी है नई पंजाब किंग्स: रिकी पोंटिंग

  पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स की ​टीम ​इस साल भी शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। शुक्रवार को चेपॉक में हुए सीएसके बनाम पंजाब के हाईावोल्टेज मुकाबले में पंजाब की शानदार जीत के बाद टीम के कोच पोंटिंग ने बताया कि आईपीएल में नई...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026:  पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स की ​टीम ​इस साल भी शानदार लय में नजर आ रही है। टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। शुक्रवार को चेपॉक में हुए सीएसके बनाम पंजाब के हाईावोल्टेज मुकाबले में पंजाब की शानदार जीत के बाद टीम के कोच पोंटिंग ने बताया कि आईपीएल में नई पहचान बनाने की राह पर चल रही पंजाब किंग्स। आगे पोंटिंग ने साफ कर दिया कि इस बार टीम को पूरी तरह नए नजरिए से तैयार किया गया है—और इसकी नींव भारतीय खिलाड़ियों की “खास प्रतिभा” पर रखी गई है।

पढ़ें :- IPL के लिए PSL को "बाय-बाय" करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ब्लेसिंग मुजरबानी पर लगाया दो साल का बैन

मेगा नीलामी 2025 से पहले टीम ने सिर्फ प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन किया था, जिससे पोंटिंग को अपनी पसंद के खिलाड़ियों के साथ नई टीम बनाने का पूरा मौका मिला था। 110.5 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ उतरी फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को शामिल कर टीम को मजबूत किया।

पोंटिंग ने कहा कि उनकी रणनीति साफ थी—युवा भारतीय बल्लेबाजों के इर्द-गिर्द टीम बनाना और उसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का संतुलन जोड़ना, ताकि एक नई और अलग पहचान बनाई जा सके। इस रणनीति की झलक मैदान पर भी दिखने लगी है। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेलकर टीम की सोच को सही साबित किया।

वहीं, गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल लगातार असरदार साबित हो रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट भी लिया, जबकि इससे पहले गुजरात टाइटन्स के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने चहल की खासियत बताते हुए कहा कि उनकी फ्लाइट ही उन्हें अलग बनाती है। उनके मुताबिक, पारंपरिक लेग स्पिन अब धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है, लेकिन चहल और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज अभी भी इस कला को जिंदा रखे हुए हैं। कुल मिलाकर, पंजाब किंग्स इस सीजन सिर्फ मैच जीतने नहीं, बल्कि अपनी नई पहचान बनाने के इरादे से मैदान में उतरी है—और उसके संकेत अब दिखने भी लगे हैं।

पढ़ें :- डेब्यू मैच में साकिब हुसैन ने रचा ईतिहास, बिहार क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने जाहिर की खुशी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...