लखनऊ : संविधान दिवस के मौके पर आज 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की ओर से बड़े आयोजन किए जाने हैं। जिनमें लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के बैनर तले बड़ी महारैली होनी है। इस रैली में लाखों की भीड़ इकट्ठा होने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ में शामिल AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राजधानी में होर्डिंग्स लगी हैं। इन होर्डिंग्स में ओवैसी से चुनाव न लड़ने की अपील की गयी है।
पढ़ें :- हाईकोर्ट ने APO प्री परीक्षा 2025 को रद्द कर भाजपा के आरक्षण विरोधी चेहरे को बेनक़ाब किया : अखिलेश यादव
राजधानी लखनऊ के प्रमुख चौराहों पर ये होर्डिंग्स ‘उम्मत-ए-मुस्लिम’ की ओर से लगाए जाने का दावा किया गया है। इनमें से एक होर्डिंग में लिखा है- “ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमें हमारे हाल पर छोड़ दिये… जब तक आप हैदराबाद में थे तब तक हम खुश थे हमारे धार्मिक स्थल महफूज थे।” दूसरी होर्डिंग में लिखा है- “ओवैसी साहब अगर आप वाकई चाहते है हम खुश रहे, तरक्की करें तो आपको यहाँ (किसी भी राज्य में) चुनाव नही लड़ना चाहिए। अल्लाह ने इस दौरान आपकों ख़ूब नवाज दिया है। अब बस करिए।”
बता दें कि संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की रैली आयोजित होगी। दोनों नेताओं के एक मंच पर आने को प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल, लखनऊ में लगे पोस्टर से सियासी पारा और चढ़ सकता है।