Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर शख्स, जानें गौतम अडानी किस स्थान पर पहुंचे?

मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर शख्स, जानें गौतम अडानी किस स्थान पर पहुंचे?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। फोर्ब्स एशिया (Forbes Asia) के तरफ से जारी भारत के 100 सबसे रईस लोगों को सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। उनकी नेटवर्थ 92 अरब डॉलर आंकी गई है। भारतीय करेंसी (Indian Currency) में यह 7.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) आज कई क्षेत्रों में वस्तु एवं सेवाएं दे रही है। कंपनी का पोर्टफोलियो डाइवर्सिफाई (Diversify Portfolio) करने का श्रेय मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को दिया जाता है।

पढ़ें :- अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए

दूसरे स्थान पर अडानी समूह (Adani Group) के गौतम अडानी (Gautam Adani) एंड फेमिली है। उनकी संपत्ति में इस साल तेज गिरावट देखने को मिली थी। पिछले साल वह इस सूची में पहले स्थान पर थे, लेकिन यूएस की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (US Short Seller Firm Hindenburg) की एक रिपोर्ट से उनकी लिस्टेड कंपनी के शेयरों को जबरदस्त धक्का लगा और उनकी नेटवर्थ लुढ़क कर 82 अरब डॉलर से 68 अरब डॉलर पर आ गई।

टॉप-10 के अन्य अरबपति

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)  और गौतम अडानी (Gautam Adani) के बाद तीसरे स्थान पर एचसीएल के संस्थापक और मानद चेयरमैन शिव नादर (Shiv Nadar, Founder and Honorary Chairman of HCL) हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 29.3 अरब डॉलर है। उन्होंने इस साल 2 स्थानों की बढ़त हासिल की है। इस साल एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 42 फीसदी का इजाफा उनकी नेटवर्थ में देखने को मिल रहा है। चौथे स्थान पर O.P. जिंदल समूह की सावित्री जिंदल एंड फैमिली है। 46 फीसदी के इजाफे के साथ उनकी नेटवर्थ 24 अरब डॉलर हो गई है। 5वें स्थान पर डीमार्ट के संस्थापक और स्टॉक मार्केट के दिग्गज राधाकिशन दमानी एंड फैमिली (Radhakishan Damani and family) है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ में गिरावट आई है और यह 4 अरब डॉलर से ज्यादा घटकर 23 अरब डॉलर पर रह गई है।

छठे स्थान पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एमडी साइरस पूनावाला Cyrus Poonawala, MD, Serum Institute of Indiaहैं। उनकी नेटवर्थ 20.7 अरब डॉलर है। 20 अरब डॉलर के सात सातवें स्थान पर हिंदुजा फैमिली है। आठवें स्थान पर दिलीप सांघवी एंड फैमिली Dilip (Sanghvi and Family) है जिसकी नेटवर्थ 19 अरब डॉलर है। कुमार बिड़ला 17.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ नौंवे स्थान पर हैं। 10वें स्थान पर शपूर मिस्त्री एंड फैमिली (Shapoor Mistry and Family) है।

पढ़ें :- Pankaj Udhas Net Worth : 51 रुपये पंकज उधास की थी पहली कमाई, जानें अपने पीछे करोड़ों की छोड़ गए हैं संपत्ति?

शीर्ष 100 में 3 नए नाम

फोर्ब्स की 100 सबसे रईस भारतीयों की सूची में 3 नए नाम भी शामिल हुए हैं। इसमें पहला नाम एशियन पेंट्स वाली दानी फैमिली का है। उन्होंने 8 अरब डॉलर के साथ 22वें स्थान पर एंट्री की है। दूसरा नाम रेणुका जगतानी का है। वह दुबई मुख्यालय वाले लैंडमार्क ग्रुप की चेयरवुमेन हैं। 4.8 अरब डॉलर के साथ उन्होंने 44वें स्थान पर प्रवेश किया है। तीसरे स्थान पर गारमेंट एक्सपोर्टर K.P. रामासामी हैं। 2.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वह 100वें पायदान पर हैं।

Advertisement