Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. जैक मा को पछाड़ मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

जैक मा को पछाड़ मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने चीनी कारोबारी जैक मा को पछाड़ दिया है। ऐसा कर उन्होंने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान फिर हासिल कर लिया है। फोर्ब्स पत्रिका की ताजा सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक अरबपति भारत में हैं। किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक 724 अरबपति अमेरिका में हैं। इसके बाद 698 अरबपतियों के साथ चीन है। भारत 140 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद जर्मनी और रूस का स्थान है।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

जेफ बेजोस लगातार चौथे साल शीर्ष पर

फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक सूची में अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि बेजोस की शुद्ध संपत्ति 177 अरब अमरीकी डॉलर है, जो एक साल पहले 64 अरब अमरीकी डॉलर थी।

दूसरे स्थान पर एलन मस्क

इस सूची में दूसरे स्थान पर स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति में डॉलर की मद में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। मस्क की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 126.4 अरब डॉलर बढ़कर 151 अरब डॉलर हो गई। पिछले साल वह 24.6 अरब डॉलर के साथ इस सूची में 31वें स्थान पर थे। फोर्ब्स ने कहा कि इसकी मुख्य वजह टेस्ला के शेयरों में 705 फीसदी की बढ़ोत्तरी है।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

मुकेश अंबानी का 10वां स्थान

भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को वैश्विक अरबपतियों की सूची में 10वां स्थान मिला। उन्होंने 84.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा फिर पा लिया। पिछले साल चीन के जैक मा एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे। इस सूची में मा पिछले साल के 17वें स्थान से गिरकर 26वें स्थान पर आ गए।

गौतम अडाणी को मिला 24वां स्थान

भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी 50.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर हैं। हालांकि सूची जारी होने के बाद मुनाफावसूली के कारण अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट आई और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडाणी की नेटवर्थ एक दिन में 3.03 अरब डॉलर यानी करीब 22,543 करोड़ रुपये घट गई।

शिव नाडर को मिला 71वां स्थान

पढ़ें :- चुनाव आयोग से बीजेपी को लगा बड़ा झटका, आपत्तिजनक विज्ञापन हटाने का दिया आदेश

एचसीएल टेक्नालॉजीज के संस्थापक शिव नाडर, भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और विश्व स्तर पर उनका 71वां स्थान हैं। उनकी कुल संपत्ति 23.5 अरब अमरीकी डॉलर है।

साइरस पूनावाला 169वें स्थान पर

पूनावाला समूह के चेयरमैन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला वैश्विक सूची में 169वें स्थान पर और भारतीय अरबपतियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

Advertisement