Mukesh Ambani expensive Private Jet : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी ने भारत का सबसे महंगा प्राइवेट जेट खरीदा है। इसी के साथ उनकी संपत्तियों में एक और चीज जुड़ गई है। मुकेश अंबानी के पास पूरे 9.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। फोर्ब्स के अनुसार आज की तारीख में 9.2 लाख करोड़ रुपये की विशाल संपत्ति के साथ, अंबानी के पास निजी जेट, कार, घर और हेलीकॉप्टर सहित आलीशान संपत्तियों का संग्रह है। यह एक बिजनेस जेट है, जिसका नाम बोइंग 737 मैक्स 9 है। यह किसी भी भारतीय बिजनेस टाइकून के स्वामित्व वाला सबसे महंगा निजी विमान है।
पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया
जेट की कीमत
बोइंग 737 मैक्स 9 जेट की कीमत 118.5 मिलियन डॉलर है, यानी करीब 987 करोड़ रुपये। इस कीमत में कस्टम मॉडिफिकेशन और केबिन रेट्रोफिटिंग शामिल नहीं है, जो कुल लागत में एक महत्वपूर्ण राशि जोड़ते हैं। मुकेश अंबानी ने इस प्राइवेट जेट में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया है। ऐसे में यह जेट देश के सबसे महंगे जेट में से एक बन गया है।
बोइंग 737 मैक्स 9 जेट के अलावा मुकेश अंबानी के पास 9 और प्राइवेट हैं। इसमें बॉम्बार्डियर ग्लोबल 6000, दो डसॉल्ट फाल्कन 900 और एक एम्ब्रेयर ERJ-135 जैसे विमान शामिल हैं।
जेट की विशेषताएं
बोइंग 737 मैक्स 9 अपने बड़े केबिन और कार्गो स्पेस के लिए जाना जाता है। यह जेट दो सीएफएमआई लीप-1बी इंजन द्वारा संचालित है। एमएसएन 8401 नामक इस विमान की एक बार की उड़ान की रेंज लगभग 11,770 किलोमीटर है। इसके जेट में ऐसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं जो इस क्षमता के जेट से अपेक्षित होती हैं।