Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Wife Sadhan Gupta Death: सीएम योगी, केशव मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह समेत इन नेताओं ने जताया दुख

Mulayam Singh Wife Sadhan Gupta Death: सीएम योगी, केशव मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह समेत इन नेताओं ने जताया दुख

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Wife Sadhan Gupta Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज निधन हो गया। साधना गुप्ता का उपचार गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा था।

पढ़ें :- अग्निवीर योजना से सेना भर्ती में आई कमी, 2035 तक सेना में भारी शॉर्टफॉल देखने को मिलेगा : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

सीएम योगी आदित्यननाथ ने कहा कि, ‘उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

साधना गुप्ता के निधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति।’

इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति…।’

मुलायम सिंह यादव की थीं दूसरी पत्नी
साधना गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। अखिलेश यादव मालती देवी और मुलायम सिंह के ही बेटे हैं। मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह ने दूसरी शादी साधना गुप्ता के साथ की थी।

Advertisement