1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस सरकार को केवल चुनाव की परवाह है…रेल दुर्घटना के बाद ममता बनर्जी ने साधा निशाना

इस सरकार को केवल चुनाव की परवाह है…रेल दुर्घटना के बाद ममता बनर्जी ने साधा निशाना

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस रेल हादसे के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेल हादसे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, इस सरकार को केवल चुनाव की परवाह है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस रेल हादसे के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेल हादसे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, इस सरकार को केवल चुनाव की परवाह है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

ममता बनर्जी ने कहा कि, उन्हें (रेलवे मंत्रालय) यात्रियों की सुविधाओं की परवाह नहीं है। उन्हें रेलवे अधिकारियों, रेलवे इंजीनियरों, रेलवे तकनीकी कर्मचारियों और श्रमिकों की भी परवाह नहीं है। वे भी परेशानी में हैं। उनकी पुरानी पेंशन वापस ले ली गई है। मैं पूरी तरह से रेलवे कर्मचारियों और रेलवे अधिकारियों के साथ हूं। वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस सरकार को केवल चुनाव की परवाह है। कैसे हैकिंग की जाए, कैसे हेरफेर की जाए, कैसे चुनाव में धांधली की जाए…मुझे लगता है कि उन्हें शासन के लिए अधिक समय देना चाहिए, बयानबाजी के लिए नहीं।

सरकार ने बढ़ाया मुआवजा
पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे के बाद सरकार ने मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं मामूली रूप से घायल होने वाले लोगों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...