Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Family: मुलायम परिवार में कौन, कब, किस उम्र में बना सांसद? जानिए..

Mulayam Singh Yadav Family: मुलायम परिवार में कौन, कब, किस उम्र में बना सांसद? जानिए..

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Family: उत्तर प्रदेश की सियासत में मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई लोग बड़ी सियासी पारी खेल चुके हैं। पूरा परिवार ही राजनीति से जुड़ा है। कोई विधायक तो कोई सांसद है। इसको लेकर मुलायम परिवार पर परिवा​रवाद का आरोप लगता रहता है। आईए जानते हैं कि मुलायम परिवार में कौन कितनी उम्र में सांसद बना….

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बड़े नेता कहे जाते हैं। जमीन से जुड़े नेताओं में भी इनकी गिनती की जाती है। मुलायम सिंह सात बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। पहली बार वो 1996 में सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे थे। उस दौरान उनकी उम्र 57 साल थी।

अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। वो 2000 में पहली बार संसद बने थे। उस दौरान अखिलेश यादव की उम्र 27 वर्ष थी। वह अब तक 4 बार लोकसभा सांसद बने हैं।

डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डिंपल यादव दो बार सांसद रह चुकी हैं। साल 2012 में वो संसद बनकर लोकसभा पहुंची थी। तब उनकी उम्र 34 साल थी।

पढ़ें :- Breaking News-सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कर सकता है विचार ,अगली सुनवाई 7 मई को

धर्मेेंद्र यादव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सीएम रहते हुए 2004 में धर्मेंद्र मेनपुरी से चुनाव लड़े और जीते थे। तब उनकी उम्र महज 25 वर्ष थी। इस दौरान धर्मेंद्र सबसे कम उम्र के सांसद चुने गए थे।

राम गोपाल यादव
राम गोपाल यादव 1992 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे। उस समय उनकी उम्र महज 46 वर्ष थी।

तेज प्रताप यादव
27 साल की उम्र में मैनपुरी से तेज प्रताप यादव सांसद बने थे। तेज प्रताप लालू प्रसाद के दामाद हैं।

अक्षय यादव
सपा नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजबाद से सांसद रह चुके हैं। उस दौरान उनकी उम्र 28 वर्ष थी।

पढ़ें :- पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
Advertisement