सर्दियों में सबसे बेहतरी और हेल्दी ब्रेकफास्ट होता है पराठा। इसलिए अधितर लोग आलु,गोभी,प्याज,मूली आदि का पराठा खाना पसंद करते है। मूली पोषक तत्वों से भरपूर होती है।इसका सेवन करने से पेट से संबंधित दिक्कतों में आराम मिलती है। आज हम आपको मूली का पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकते है। तो चलिए जानते है मूली के पराठे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार
मूली का पराठा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
आटा- 4 कप
मूली- 2 कद्दूकस किया हुआ
अदरक- 1 टुकड़ा कटा हुआ
धनिया पत्ती- कटी हुई 1 बड़ा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
अजवायन-1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2-3 कटी हुई
घी या तेल- पराठा सेकने के लिए
मूली का पराठा बनाने का तरीका
मूली का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मूली को अच्छी तरह से साफ करके कद्दूकस कर लें। आटा में थोड़ा सा तेल और नमक डालकर मिक्स करें। अब पानी हल्का-हल्का डालते हुए गूंद लें। आटा बहुत गीला या सख्त ना गूंदें। अब अदरक, हरी धनिया पत्ती, हरी मिर्च को बारीक काटकर अलग रख दें।
पढ़ें :- मार्केट में स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?
कद्दूकस किए हुए मूली से पानी खूब छोड़ेगा, क्योंकि मूली में पानी की मात्रा अधिक होती है। पानी अच्छी तरह से हाथों से दबा-दबा कर निकाल लें वरना पराठा सही से नहीं बन पाएगा। अब इसे एक अलग बर्तन में डाल दें। इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें नमक डाल दें। पराठे के लिए स्टफिंग की सामग्री तैयार है। आप चाहें तो मूली को भूनकर भी भरावन तैयार कर सकते हैं। इससे पानी भी अच्छी तरह से सूख जाएगा।
अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। एक लोई को हाथों से गोलाकर बनाते हुए बीच में तैयार मूली का भरावन डाल दें। इसे अच्छी तरह से धीरे-धीरे बेल कर गोल शेप दें। गैस चूल्हा पर तवा रखें। अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो बेला हुआ एक पराठा डालकर सेकें। दोनों तरफ पलट कर घी या तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।ऐसी ही सभी लोइयों से पराठे बेलकर सेकते जाएं। नाश्ते में गर्मा गर्म मूली के पराठे का लुत्फ आप लाल सॉस, हरी चटनी, दही, अचार के साथ उठा सकते हैं।