Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्माना

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्माना

By संतोष सिंह 
Updated Date

चेन्नई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में छह विकेट से हार गयी थी। इसके बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

आईपीएल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई टीम का इस सत्र का धीमे ओवर रेट का यह पहला अपराध है। इसलिए टीम के कप्तान रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। मुंबई की टीम यह मुकाबला छह विकेट से हार गयी थी।  बता दें कि आईपीएल 14 में मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है। यह टीम चार अंकों के साथ चौथे  नंबर पर है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर आईपीएल की गाइडलाइंस के मुताबिक स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उन पर ये जुर्माना पहली बार उनकी टीम द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने की वजह से ये जुर्माना लगाया गया है। अगर वहे इस सीजन में दूसरी बार ये गलती करेंगे तो उन पर 24 लाख का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा उनकी टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगेगा, जो कि 6 लाख से कम होगा।

बता दें कि बीते मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा ने शानदार गेंजबाजी करते हुए 24 रन देकर चार विकेट विकेट लिए। मिश्रा के अलावा आवेश खान ने 15 रन देकर दो विकेट और ललित यादव ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया। पंत की अगुवाई में दिल्ली की टीम ने 138 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला एकबार फिर चला और उन्होंने 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 33 रनों का योगदान दिया।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Advertisement