Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई : घरों में काम करने वालों को मिलेगी आवाजाही की इजाजत, प्रतिबंधों से बाहर रखा जाएगा

मुंबई : घरों में काम करने वालों को मिलेगी आवाजाही की इजाजत, प्रतिबंधों से बाहर रखा जाएगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तेज संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मंगलवार को ‘ब्रेक द चेन’ अभियान लॉन्च किया गया है। कोरोना के संक्रमण ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसके तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं, जो आज 14 अप्रैल से लागू होंगी। इस बीच मुंबई सिविक चीफ आईएस चहल ने कहा है कि घरों में काम करने वालों को आवाजाही की इजाजत होगी। उन्हें प्रतिबंधों से बाहर रखा जाएगा।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि के दौरान घरेलू कामों में सहयोग करने वालों को यात्रा करने और काम करने की अनुमति दी जाएगी। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि मुंबई के निवासियों के लिए स्पष्टीकरण के रूप में नए सिरे से आदेश जारी किए जाएंगे।

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इस बीच सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement