Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं, अपराधियों का मनोबल आसमान पर…नीतीश सरकार पर जमकर बरसे चिराग पासवान

प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं, अपराधियों का मनोबल आसमान पर…नीतीश सरकार पर जमकर बरसे चिराग पासवान

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। पटना में गुरुवार को हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा को गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना की खौफनाम सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। अब एनडीए सरकार में शामिल चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, हर दिन हत्याएं हो रही है, पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब के मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जांच में पाई गईं कई कमियां

चंदन मिश्रा की हत्या पर सवाल उठाते हुए चिराग पासवान ने कहा, बिहार में कानून व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही है, अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है। आज पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब कानून और प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ते अपराधिक मामले चिंताजनक है। उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाएगी।

बता दें कि, पटना के प्रतिष्ठित पारस अस्पताल में भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गुरुवार सुबह पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गयी है, जो बेहद ही खौफनाक है।

 

Advertisement