Hijacked Ship MV LILA NORFOLK : जहाज एमवी लीला नोरफोक को सोमालिया के तट के पास से हाईजैक कर लिया गया था और भारतीय नौसेना को इसकी जानकारी गुरुवार शाम को मिली। अपहृत जहाज पर 15 भारतीय सवार हैं। भारतीय नौसेना उस पर कड़ी नजर रख रही है और उसकी ओर एक युद्धपोत भेजा है। आज शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। चालक दल के साथ संचार स्थापित किया गया है।
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
खबरों के अनुसार,सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना अपहृत व्यापारिक जहाज के आसपास की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज ‘एमवी लीला नोरफोक’ में चालक दल के 15 भारतीय सदस्य सवार हैं।
इसके अतिरिक्त, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई स्थिति से निपटने के लिए अपहृत जहाज की ओर बढ़ रहा है।