लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य लगातार पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रही हैं। पीड़ितों की सुनवाई के साथ ही वो लगातार अस्पतालों का भी दौरा कर रही हैं, जहां वो लोगों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रही हैं।
पढ़ें :- लखनऊ धर्मप्रांत के ईसाई समुदाय ने आज निकाला वार्षिक कॉर्पस क्रिस्टी जुलूस
आजमगढ़ पहुंचने के बाद डॉ. प्रियंका मौर्य मंडलीय जिला चिकित्सालय और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। वहां के डॉक्टरों से बातचीत कर उन्हें कई दिशा निर्देश भी दिए।
हर नागरिक की चिंता — यही है मेरा संकल्प, यही है सशक्त समाज की ओर एक कदम।
आजमगढ़ प्रवास के दौरान मंडलीय जिला चिकित्सालय और सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया… pic.twitter.com/yKeR2N3sia
पढ़ें :- World Fisheries Day : प्राणि उद्यान के तितली पार्क के तालाब में मच्छरों का लार्वा खाने वाली गम्बूशिया मछली को किया प्रवाहित,जलीय पौधे अमेजन का रोपण
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) June 24, 2025
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, हर नागरिक की चिंता-यही है मेरा संकल्प, यही है सशक्त समाज की ओर एक कदम। आजमगढ़ प्रवास के दौरान मंडलीय जिला चिकित्सालय और सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक लिया एवं पाए गए कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।