नई दिल्ली। म्यान्मार और तिब्बत के इलाकों में बुधवार को एक बार फिर धरती तेजी से कांप उठी। इस क्षेत्र में चौथी बार भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) की रिपोर्ट के मुताबिक, तिब्बत में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र धरती के 50 किलोमीटर नीचे था। वहीं म्यान्मार में भी एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए। लगातार आ रहे इस भूकंप ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है कि आखिर इस क्षेत्र में धरती इतनी बार क्यों कांप रही है। इसका भविष्य में क्या असर हो सकता है।
पढ़ें :- मुरादाबाद में BJP मेयर विनोद अग्रवाल की अपनी ही सरकार के बुलडोजर से मचा भूचाल, प्रदेश अध्यक्ष से लगाई सम्मान बचाने गुहार
बता दे कि म्यान्मार में बुधवार सुबह से कई बार भूंकप आ चुका है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) के अधिकारियों ने बताया कि म्यान्मार में जमीन के नीचे भारी हलचल देखी जा रही है। रियल-टाइम डेटा के अनुसार म्यान्मार में बुधवार को भूकंप (Earthquake) आया। पहला भूकंप झटका 12:53 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.1 थी। वहीं दूसरा भूकंप सुबह 08:46 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। इससे पहले तीन फरवरी 2026 को भी म्यान्मार के मैगवे क्षेत्र (Magway Region) में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके भारत और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए थे।