Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Naba Kishor Das Attack Update: गोली लगने से घायल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, ASI ने मारी थी गोली

Naba Kishor Das Attack Update: गोली लगने से घायल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, ASI ने मारी थी गोली

By शिव मौर्या 
Updated Date

Naba Kishor Das Attack Update: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है। एएसआई ने उन्हें आज दोपहर गोली मारी थी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गयी। नब किशारे दास के सीने पर गोली लगी थी।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

बता दें कि, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई थी। घटना में मंत्री घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

पढ़ें :- श्रीकला रेड्डी का टिकट कटने के बाद धनंजय सिंह की आई प्रति​क्रिया, कही ये बातें

अभिवादन ​स्वीकार करते समय मारी गोली
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर शहर में रविवार दोपहर को एएसआई गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर कई गोलियां दागी थीं। उस वक्त स्वास्थ्य मंत्री एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे और लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए कार से उतरे थे। हमले में घायल मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल ले जाया गया था।

क्राइम ब्रांच करेगी घटना की जांच
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनाक भी मंत्री से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।

Advertisement