Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Nagaland: अब तक 13 लोगों की मौत, राहुल ने घटना को बताया हृदय विदारक, पूछा-गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?

Nagaland: अब तक 13 लोगों की मौत, राहुल ने घटना को बताया हृदय विदारक, पूछा-गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नागालैंड (Nagaland) में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 13 नागरिकों की जान चली गयी। इस घटना में एक जवान भी शहीद हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही इस घटना को हृदय विदारक बताया है।

पढ़ें :- Petrol-Diesel Limit : टू व्हीलर वालों को 200 तो चौपहिया को 500 रुपये तक का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बेचने-खरीदने की लिमिट तय

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘यह हृदय विदारक है। भारत सरकार को वास्तविक जवाब देना चाहिए। गृह मंत्रालय वास्तव में क्या कर रहा है जब न तो नागरिक और न ही सुरक्षाकर्मी हमारी ही भूमि में सुरक्षित हैं? वहीं, इस घटना को लेकर नागालैेंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो  (Chief Minister Neiphiu Rio) ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ‘मोन के ओटिंग में आम लोगों की मौत की दुर्भाग्यापूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद एसआईटी (SIT) का गठन कर उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने भी इस घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, नागालैंड से चिंताजनक खबर है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। हमें घटना की गहन जांच सुनिश्चित करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पीड़ितों को न्याय मिले।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव! भाजपा इन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार
Advertisement