Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Nainital Ropeway Trolley : नैनीताल में बीच रास्ते में अटकी केबल कार , 1 घंटे तक फंसे रहे 12 लोग

Nainital Ropeway Trolley : नैनीताल में बीच रास्ते में अटकी केबल कार , 1 घंटे तक फंसे रहे 12 लोग

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nainital Ropeway Trolley : देश विदेश के पर्यटकों की सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल  नैनीताल में सैलानियों को उस समय सांसें अटक गईं जब  एक केबल कार का एक पहिया टूटने से वह बीच रास्ते में ही रुक गई। केबल कार में मौके पर छह विदेशी पर्यटकों समेत 12 लोग मौजूद थे। खबरों के अनुसार,करीब 150 फीट की ऊंचाई पर केबल कार में मौजूद लोग करीब एक घंटे तक हवा में झूलते रहे।

पढ़ें :- Uttarakhand News : उत्तरखंड हाईकोर्ट नैनीताल ने जजों की तबादलों सूची जारी की,कई जिलों के जिला जज बदले, देखें लिस्ट

बीच हवा में अटकनें से पर्यटक डर गए। रोपवे प्रबंधन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। टीम ने एक एक कर सभी सवारियों को रस्सियों के सहारे रेस्क्यू कर नीचे उतारा। पर्यटन स्थल  नैनीताल की शान मानी जाने वाली रोपवे की ट्रॉली का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम करता है।करीब एक घंटे बाद यात्रियों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पहिये का परीक्षण और मरम्मत करने के बाद रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा।

Advertisement