Nairobi Gas Plant Big Explosion : केन्या की राजधानी नैरोबी में एक गैस संयंत्र में उस समय बड़ा धमाका हो गया जब गैस से लदे एक ट्रक में विस्फोट हो गया और आग लग गई। जिससे हादसे में घर और गोदाम जल गए। घटना में 200 से अधिक लोग घायल हो गए और कम से कम तीन की मौत हो गई और अधिकारियों को मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
खबरों के मुताबिक, गैस संयंत्र रिहायशी इलाके में स्थित था, जिससे धमाके का असर ज्यादा हुआ। हालांकि, सुबह होने तक आग पर काबू पा लिया गया।
सरकार के प्रवक्ता इसहाक मावौरा ने कहा कि अज्ञात पंजीकरण संख्या वाले और गैस से लदे एक ट्रक में विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। एक उड़ता हुआ गैस सिलेंडर ओरिएंटल गोदाम से टकराया, जिससे कपड़ों और वस्त्रों का कारोबार करने वाला गोदाम जलकर खाक हो गया।