रायबरेली। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें लड़ते रहना है और डरना नहीं है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार (BJP Government) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार धर्म का आडंबर ओढ़े हुए है, जिसे बेनकाब करना आवश्यक है।
पढ़ें :- UP News : अखिलेश यादव, बोले- गलत काम न करने वाले बीएलओ कर रहे आत्महत्या, बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रही छुट्टी
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है। मगर मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। हमारी गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है।
नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं।
मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है। मगर मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। हमारी गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है।
कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को… pic.twitter.com/QbbTVtdBpn
पढ़ें :- ममता बनर्जी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- SIR के दौरान भाजपा की मदद के लिए काटे गए मतदाताओं के नाम
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 20, 2026
कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन कर रही है और हम मजदूरों की रक्षा के लिए मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश का पूरा धन खीचकर अंबानी और अडानी के हाथों में दे रहे हैं।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हमारी तीन टर्म की सरकार में मनरेगा का जो कांसेप्ट था, उसमें पंचायतों को जिम्मेदारी देने की बात थी। उनको फाइनेंसियल रिस्पांसिबिलिटी दी जाए। उस दौरान दूसरा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के जो गरीब लोग हैं, उनके लिए मिनिमम वेज बने। जिससे कम कहीं भी किसी को वेज न मिले।
नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यह नहीं चाहते हैं। वह पावर को पावर कांसेप्टेड करना चाहते हैं। वह पावर को अपने हाथों में लेना चाहते हैं और ब्यूरोक्रेसी के हाथों में डालना चाहते हैं। वह गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मुख्य बात यह नहीं है कि मनरेगा का नाम बदला गया है,लेकिन नाम बदल कर गांधी जी का अपमान जरूर किया गया है। उससे बड़ी बात है कि जो गरीब जनता है, उससे प्रोटेक्शन हटा दिया गया है।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने टीएमसी पर बोला तीखा हमला, कहा- टीएमसी का मतलब टी से टार्चर, एम से मर्डर और सी से क्राइम
हमारी थर्ड टर्म गर्वमेंट की जो सोच थी, उसकी जड़ को काटा गया है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। जो मजदूरी करते हैं उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश का पूरा धन अदानी और अंबानी के साथ में चला जाए, एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश की जनता का पैसा खींच कर अदानी और अंबानी को देने में लगे हैं।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस संकेत से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस आगामी पंचायत चुनावों में युवा चेहरों पर भरोसा जता सकती है। पार्टी का मानना है कि युवा जोश और नए विचारों से संगठन को मजबूती मिलेगी और जमीनी स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया जा सकेगा।