पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उपनिबंधक पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित रेवेन्यू बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने चेतावनी दी है कि यदि 19 अप्रैल तक जिम्मेदार अधिकारी उपनिबंधक के खिलाफ कार्रवाई व तबादले का आदेश जारी नहीं करते, तो वह 20 अप्रैल को तहसील परिसर में आत्मदाह करेंगे।
पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य
प्रेसवार्ता में नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिलाधिकारी से लेकर शासन के विशेष सचिव तक मामला पहुंचने के बावजूद अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय के लिए लड़ रहे अधिवक्ता को महीनों से सुनवाई नहीं मिल रही, ऐसे में आम जनता की स्थिति सहज समझी जा सकती है।
उन्होंने साफ कहा— अब लड़ाई आर-पार की होगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि आत्मदाह की स्थिति उत्पन्न होने पर उसकी पूरी जिम्मेदारी उपनिबंधक, जिला प्रशासन और जांच अधिकारियों की होगी।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट