Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ध्वजारोहण, माल्यार्पण और सफाई अभियान से गूंजा नौतनवा —गांधी-शास्त्री जयंती पर नमन

ध्वजारोहण, माल्यार्पण और सफाई अभियान से गूंजा नौतनवा —गांधी-शास्त्री जयंती पर नमन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने गुरुवार को पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया।

पढ़ें :- "संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान: नौतनवा में जनभागीदारी की बड़ी पहल"

इसके बाद गांधी चौक, सरदार भगत सिंह चौक, अटल चौक, कारगिल शहीद स्मारक समेत विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर सफाई अभियान चलाया गया। अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि “गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया। हमें उनके विचारों को जीवन में उतारना चाहिए।”

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Advertisement