Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Navratri 2024: आलू और सिंघारे के आटे से बनाएं व्रत में खाने वाली पेटिस, ये है बनाने का आसान सा तरीका

Navratri 2024: आलू और सिंघारे के आटे से बनाएं व्रत में खाने वाली पेटिस, ये है बनाने का आसान सा तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत उपवास करके मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में कुछ अलग खाने की इच्छा होने ही लगती है। आज हम आपको आलू और सिंघारे के आटे से बनी पेटिस की रेसिपी बताने जा रहे है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकती है। व्रत में खा भी सकती है। क्रविंग भी शांत हो जाएगी और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

व्रत में खाने वाली पेटिस बनाने के लिए जरुरी सामग्री

400 ग्राम आलू
200 ग्राम सिंघारे का आटा
दो चम्मच अरारोट
एक चम्मच
सेंधा नमक
भुनी हुई मूंगफली
भुने हुए तिल
कसा हुआ ताजा नारियल
बारिक कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स

व्रत में वाली पेटिस बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

फराली पेटिस बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को अच्छी तरह से उबले और ठंडा होने के बाद इसके छिलके को निकाल कर मैश कर लीजिए, ताकि गुठलियां न रहें। अब मसले हुए आलू में सिंघाड़े का आटा, कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स और सेंधा नमक मिला दीजिये।

अब आपकों मिश्रण में काजू और किशमिश की तरह ही मूंगफली को भी मिलाना है। इसमें नींबू का रस और चीनी मिलाएं। अब आलू के मिश्रण के किनारों को एक साथ लाकर फिलिंग को सील कर दें और पैटिस बना लें। ध्यान रहे कि पैटिस पर कोई दरार न हो। इसके बाद गैस पर पैन चढ़ाकर उसमें घी डाले और सभी पेटिस को अच्छे से डीप फ्राई कर लें। आपका व्रत वाला फराली पेटिस तैयार हैं।

Advertisement