लखनऊ। नवरात्र पर मां विंध्याचल के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे गुरुवार से एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह नवरात्र स्पेशल ट्रेन (Navratri Special Train) दो अप्रैल तक प्रतिदिन लखनऊ से रात एक बजे रवाना होगी।
पढ़ें :- नवरात्रि पर मां भगवती के दरबार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, विरोध करने वालों के लिए मांग ली सद्बुद्धि
ट्रेन संख्या 04113 स्पेशल मीरजापुर से लखनऊ के लिए 19 मार्च से दो अप्रैल तक 15 फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन मीरजापुर से प्रतिदिन शाम 4:20 बजे चलकर विंध्याचल से शाम 4:33 बजे हाेते हुए मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, कुंडा हरनामगंज, ऊंचाहार, रायबरेली, बछरावा होते हुए उतरेटिया रात 10:38 और लखनऊ 11:25 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह लखनऊ से ट्रेन संख्या 04114 स्पेशल 20 मार्च से तीन अप्रैल तक प्रतिदिन रात एक बजे चलकर उतरेटिया से 1:30 बजे होते हुए विंध्याचल सुबह 7:48 बजे और मीरजापुर 8:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 12 बोगियां होंगी।