नई दिल्ली। हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी (BJP) के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूग होंगे। बीजेपी (BJP) राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सैनी का शपथग्रहण पंचकूला में होगा। इसके लिए 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला स्तर की समिति तैयारियों में जुटी है. मार्च में, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद सैनी ने यह पद संभाला था। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सैनी की नियुक्ति ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। सैनी के ओबीसी समुदाय से होने के चलते, बीजेपी (BJP) ने राज्य में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा है। इस सप्ताह, सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी (BJP) नेताओं से मुलाकात की थी. इनके अलावा, उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी भेंट की थी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में बीजेपी (BJP) ने एंटी-इनकंबेंसी भावना को चुनौती देते हुए 48 सीटें जीतीं। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के विपरीत, बीजेपी (BJP) ने बॉर्डरलाइन वाली हालात से बाजी मार ली। कांग्रेस की हार के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) भी कमजोर पड़ गई. वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) सिर्फ दो सीटों पर सिमट गई।