Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Neeraj Chopra Audi Ambassador: नीरज चोपड़ा बनें ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर, बंपर डील में जेवलिन थ्रोअर को मिलेंगे इतने रुपये!

Neeraj Chopra Audi Ambassador: नीरज चोपड़ा बनें ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर, बंपर डील में जेवलिन थ्रोअर को मिलेंगे इतने रुपये!

By Abhimanyu 
Updated Date

Neeraj Chopra Audi Ambassador: लग्जरी कार ब्रांड ऑडी इंडिया ने देश में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ओलंपिक पदक विजेता और स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के साथ बड़ी डील की है। दोनों के बीच साझेदारी की औपचारिक घोषणा 26 मई 2025 को की गई है। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने सोमवार को घोषणा की कि ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी सटीकता, प्रदर्शन और प्रगतिशील भावना से परिभाषित दो ताकतों के मिलन का प्रतीक है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑडी के साथ जुड़ने की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, ‘बाकी बच्चों की तरह मुझे भी बचपन से ही कारों का बहुत शौक था. लेकिन कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा पल हकीकत बन जाएगा। ऑडी इंडिया फैमिली का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं!’ इस बारे में ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “ऑडी में हम उन लोगों के लिए खड़े हैं जो सीमाओं को लांघते हैं। नीरज चोपड़ा उस भावना के प्रतीक हैं – उनका अनुशासन, फोकस और बेजोड़ प्रदर्शन ऑडी के प्रगतिशील डीएनए को दर्शाता है। वह न केवल उपलब्धियों से, बल्कि उत्कृष्टता की निरंतर खोज से भी पहचाने जाते हैं।”

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

ऑडी के साथ डील के बाद नीरज को मिलेंगे कितने रुपये? 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू और पिछले एंडोर्समेंट्स को देखते हुए, उनकी प्रति ब्रांड डील की अनुमानित राशि 3 से 4.5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष हो सकती है। वहीं, पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में 50% तक की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे उनकी कुल ब्रांड वैल्यू 248 करोड़ से बढ़कर 377 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, ऑडी के साथ उनकी डील की सटीक राशि सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं की गई है।

Advertisement